• Sat. Jul 11th, 2026

Adityapur : शिवनारायणपुर मे ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 11, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर में संचालित अवैध ऑनलाइन बेटिंग और जुआ रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान 33 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, दो वाई-फाई राउटर, एक लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज बरामद किए हैं।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनुभव भारद्वाज ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शिवनारायणपुर में ऑनलाइन बेटिंग का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है।
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान बिहार के बेगूसराय निवासी सुमित कुमार, खगड़िया निवासी गुलशन कुमार तथा भोजपुर (आरा) निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार बरामद उपकरणों में ऑनलाइन लेन-देन और हिसाब-किताब से जुड़े दस्तावेज भी शामिल हैं। जब्त डिजिटल उपकरणों और बैंकिंग रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि जांच के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान हो सकेगी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *