• Sat. Jul 11th, 2026

टाटा कॉलेज, चाईबासा में एनएसयूआई ने चलाया छात्रों की गूंज अभियान, छात्रहित के मुद्दों पर तेज होगी लड़ाई

admin's avatar

Byadmin

Jul 11, 2026
crescent ad

 

चाईबासा : कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा शनिवार को टाटा कॉलेज, चाईबासा में छात्रों की गूंज अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर आधारभूत समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान के लिए संगठन द्वारा हर स्तर पर संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया गया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की आवाज लगातार दबाई जा रही है। प्रश्नपत्र लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताएं, बढ़ता शैक्षणिक तनाव और छात्रों द्वारा आत्महत्या जैसी घटनाएं बेहद चिंताजनक है। एनएसयूआई इन सभी मुद्दों पर छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार तक प्रभावी ढंग से आवाज पहुँचाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की गूंज अभियान का उद्देश्य प्रत्येक छात्र की समस्या को सुनना, उसे दस्तावेजित करना और उसके समाधान तक लगातार संघर्ष करना है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि देश का भविष्य विद्यार्थियों पर निर्भर करता है। यदि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, तो यह आने वाली पीढ़ियों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव छात्रहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है और आगे भी छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर लोकतांत्रिक मंच पर आवाज बुलंद करती रहेगी।त्रिशानु राय ने आगे कहा कि छात्रों की गूंज अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रहित की आवाज को जनआंदोलन का स्वरूप देने की पहल है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी एनएसयूआई के इस प्रयास का स्वागत किया तथा अपनी समस्याओं को खुलकर साझा किया। इस अवसर पर एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर तियू , सतीश बोदरा , सचिन बिरुवा ,

महासचिव आयुष हेस्सा , महेन्द्र सिंह देवगम , रत्ना तामसोय सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *