
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम के सफाई कर्मियों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों ने ठेका व्यवस्था के तहत कार्य करा रहे ठेकेदारों पर कई गंभीर आरोप लगाए और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।
सफाई कर्मियों का कहना है कि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी दर के अनुसार भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा नालियों की सफाई और कचरा उठाने जैसे जोखिम भरे कार्यों के बावजूद उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपकरण, जैसे दस्ताने, मास्क, जूते और अन्य सुरक्षा सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जाती है।
कर्मियों ने आरोप लगाया कि उन्हें ईएसआई और पीएफ जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है।प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गंदगी और अस्वच्छ वातावरण में काम करने के कारण उन्हें विभिन्न बीमारियों का खतरा बना रहता है, लेकिन उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कोई गंभीर पहल नहीं की जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वेतन बढ़ाने या सुविधाएं देने की मांग करने पर ठेकेदार द्वारा कहा जाता है कि जितना भुगतान किया जा रहा है, उसी में काम करें, अन्यथा काम छोड़ दें। सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान कर्मियों में ठेका व्यवस्था के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिला।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
