• Sat. Apr 18th, 2026

आदित्यपुर नगर निगम के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लांट हेतु मल्टी स्टेट होल्डर वर्किंग ग्रुप की बैठक संपन्न

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 18, 2026
crescent ad
सरायकेला-खरसावां, नगर निगम आदित्यपुर क्षेत्र में अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (URMP) के निर्माण को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मल्टी-स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में खरकई नदी के समग्र विकास एवं पुनर्जीवन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि योजना के तहत नदी से जुड़े तालाबों, नालों एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिससे प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सके।
साथ ही नदी तटों और शहरी जल निकायों के सौंदर्यीकरण के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास को गति दी जाएगी।.बैठक में आदित्यपुर नगर क्षेत्र के लिए मास्टर प्लान तैयार करने हेतु विभिन्न विभागों की योजनाओं की समेकित समीक्षा की गई। इस दौरान तालाबों के पुनरुद्धार, पार्कों के विकास, जलापूर्ति पाइपलाइन व्यवस्था तथा छोटे-बड़े नालों की आपसी कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
इसके अलावा भू-जल प्रवाह, ड्रेनेज सिस्टम, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन और नालों में अवरोध की समस्या के समाधान पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे आवश्यक अद्यतन डाटा, मैप एवं तकनीकी सूचनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम की कमी के कारण जलजमाव की समस्या लगातार बनी रहती है, जिसका शीघ्र समाधान जरूरी है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शहरी नदियों और तट क्षेत्रों को विकसित कर आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों एवं हितधारकों को अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *