• Mon. Jun 22nd, 2026

Adityapur : नगर आयुक्त से मिले झारखंड आंदोलनकारी, सौंपा ज्ञापन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 22, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। झारखंड आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को आदित्यपुर नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त एजाज अनवर से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल की ओर से उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा सहित भारतीय संविधान की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुलाकात के दौरान झारखंड आंदोलनकारी खिरोद सरदार ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 35 में प्रस्तावित नाला निर्माण कार्य से जुड़ी समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकर्षित कराया गया।
ज्ञापन के अनुसार, 11 नंबर रोड से निकलकर मुख्य नाली में मिलने वाले नाले के दोनों ओर स्थित सरकारी भूमि पर कथित रूप से भूमि माफियाओं द्वारा अतिक्रमण एवं अवैध बिक्री कर दी गई है। इससे नाला निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है।
प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मांग की कि नाले के किनारे स्थित सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए, ताकि नाला निर्माण कार्य सुचारु रूप से किया जा सके और क्षेत्र के लोगों को जल निकासी की समस्या से राहत मिल सके। नगर आयुक्त ने मामले पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *