
सरायकेला :चांडिल वन क्षेत्र के अधीन लुपुंगडीह पंचायत अंतर्गत बाना गांव में शुक्रवार की रात एक विशाल टस्कर हाथी ने घंटों उत्पात मचाया। रात करीब दो बजे बाना जंगल से निकलकर गांव पहुंचे हाथी ने झंडू महतो की गल्ला दुकान का गेट तोड़कर रखा एक बोरा आलू खा लिया और दुकान के शटर को क्षतिग्रस्त कर दिया।
इसके बाद हाथी लुठू महतो के घर के सामने काफी देर तक खड़ा रहा और वहां रखा डिगला कद्दू खाता रहा।
*ईंट भट्ठा में मजदूरों के सुअर पर हमला*
गांव में घूमते हुए हाथी विष्णु सिंह सरदार के ईंट भट्ठे में पहुंच गया। वहां कार्यरत मजदूर के पालतू एक सुअर को घायल कर दिया और कुछ सुअरों को उछालकर फेंक दिया। हाथी को देखकर भट्ठे में कार्यरत मजदूर भयभीत हो गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर मजदूरों की जान बच पाई।
बताया जा रहा है कि टस्कर हाथी का एक तरफ का दांत टूटा हुआ है, जिसके कारण यह गजराज काफी आक्रामक दिखाई दे रहा है। मनुष्य को देखते ही हाथी दौड़ाने लगता है।
*मशाल एवं पटाखे फोड़ने पर भी नहीं भागा हाथी*
ग्रामीणों ने रातभर जागकर पटाखे फोड़कर हाथी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी भगाने का नाम नहीं ले रहा था। तीन बार मशाल जलाकर खदेड़ने के बाद किसी तरह हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा जा सका।
*सूचना के बाद भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम*
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम हाथी भगाने नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई।
*शाम ढलते ही गांव में उतर आता है झुंड*
ग्रामीणों के अनुसार, शाम ढलते ही हाथियों का झुंड भोजन-पानी की तलाश में बाना जंगल से उतरकर दक्षिण रेलवे लाइन पार करके गांव पहुंच जाता है। दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एवं गज परियोजना होने के बावजूद हाथियों को भोजन-पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने के कारण झुंड पलायन करके ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में डेरा डाले हुए है और शाम ढलते ही आतंक मचाने लगता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
