
आदित्यपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आदित्यपुर नगर कमेटी के नगर उपाध्यक्ष लालबाबू सरदार ने आदित्यपुर नगर निगम को ज्ञापन सौंपकर आजाद मैदान में हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग की है।
सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि आदित्यपुर-2 के आजाद मैदान के समीप स्थित बनतानागर समीप (वार्ड संख्या-26) क्षेत्र में लंबे समय से हाईमास्ट लाइट खराब पड़ी है। इसके कारण पूरे इलाके में अंधेरा पसरा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विशेष रूप से बरसात के मौसम में सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी होती है। क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विद्यालय भी संचालित होते हैं, जिससे पर्याप्त रोशनी की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

ज्ञापन में नगर निगम से अनुरोध किया गया है कि आजाद मैदान परिसर में नई हाईमास्ट लाइट शीघ्र स्थापित कराई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुविधा मिल सके और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर हो सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
