• Sun. Apr 26th, 2026

Adityapur : जागृति मैदान बचाओ, स्थानीय नागरिकों ने जताया विरोध, खेल मैदान संरक्षित करने की मांग

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 26, 2026
crescent ad
 आदित्यपुर के जागृति मैदान में रविवार को स्थानीय नागरिकों, युवाओं और खेल प्रेमियों की बैठक आयोजित कर मैदान बचाने को लेकर आवाज बुलंद की गई।
बैठक में नगर निगम द्वारा जागृति मैदान में कार्यालय निर्माण के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया गया। लोगों ने कहा कि यह मैदान वर्षों से बच्चों और युवाओं के खेलकूद, शारीरिक गतिविधियों तथा सांस्कृतिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे यहां अभ्यास करते हैं, ऐसे में मैदान समाप्त होने से उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
नागरिकों ने कहा कि खुले स्थान और हरित क्षेत्र की कमी से पर्यावरणीय संतुलन भी प्रभावित होगा। जागृति युवा संघ द्वारा यहां प्रतिवर्ष काली पूजा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।
बैठक में मांग की गई कि नगर निगम कार्यालय निर्माण का प्रस्ताव तत्काल निरस्त कर जागृति मैदान को स्थायी खेल मैदान के रूप में संरक्षित किया जाए तथा नगर निगम कार्यालय निर्माण के लिए वैकल्पिक स्थल का चयन किया जाए।आदित्यपुर क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ,अनिल कुमार सिंह एडवोकेट संतोष सिंह,पार्षद अर्चना सिंह,पार्षद रिंकी सिंह, सतीश शर्मा,अभय झा, संगीता सामाद, मंजू सिंह
पार्षद मोतीलाल बिश्नोईयों, पार्षद रामप्रसाद मुखी, पार्षद उत्तर प्रधान, पार्षद सुनीता बेरा
योगेंद्र ठाकुर, धनंजय, सुमन झा,विदानंद झा, अरविंद सिंह, केश्वर मिश्रा आदि मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *