• Thu. Jul 30th, 2026

Adityapur : ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी में सिलेंडर ब्लास्ट, पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 30, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी में गुरुवार दोपहर हुई भीषण सिलेंडर विस्फोट से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि दो अन्य कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) भेजा गया, जहां तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर में फैक्ट्री में नियमित कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में भगदड़ मच गई और कर्मचारी सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसा सिलेंडर ब्लास्ट के कारण हुआ है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस प्रकार के सिलेंडर में विस्फोट हुआ और इसके पीछे गैस रिसाव, तकनीकी खराबी या कोई अन्य वजह थी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों के पालन और दुर्घटना के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *