
आदित्यपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर न्यू टाइगर यूनिटी क्लब की ओर से आसंगी छठ घाट (ब्लॉक बांधा) एवं डोंगा घाट पर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए व्यापक सेवा कार्य किया गया।
क्लब के सदस्यों ने व्रतियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए आसंगी मोड़ से आसंगी छठ घाट तक निःशुल्क ऑटो सेवा उपलब्ध कराई। इसके साथ ही व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया तथा उनकी सुविधा और निजता को ध्यान में रखते हुए चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई। उल्लेखनीय है कि न्यू टाइगर यूनिटी क्लब द्वारा पिछले छह वर्षों से लगातार छठ महापर्व के अवसर पर इस तरह के सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
इस मौके पर वार्ड संख्या-25 की पार्षद उतरा प्रधान के प्रतिनिधि परमेश्वर प्रधान ने बताया कि आसंगी छठ घाट पर व्रतियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्लब के सदस्यों एवं नगर निगम की टीम के सहयोग से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
घाट तक पहुंचने वाले रास्तों को दुरुस्त करने के साथ ही पूरे मार्ग को रोशनी से सजाया गया है। वहीं, सेवा शिविर के माध्यम से व्रतियों के लिए पूजन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। इस सेवा कार्य में वार्ड 25 के पार्षद उतरा प्रधान, पार्षद प्रतिनिधि परमेश्वर प्रधान, सागर प्रधान, गुंजन प्रधान, देव प्रधान, राहुल गौड़, रोहित प्रधान, सुमित प्रधान, मिथुन प्रधान, संजय प्रधान, विष्णु प्रधान, विश्वजीत प्रधान, देबाशीष प्रधान, नारायण प्रधान, पीतांबर प्रधान, राहुल प्रधान, प्रिंस प्रधान, विजय प्रधान एवं नितेश प्रधान सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
