• Thu. Jul 30th, 2026

शादी का झांसा देकर 20 लाख का धोखा, न्याय न मिला तो आत्मदाह की चेतावनी

admin's avatar

Byadmin

Jul 30, 2026
crescent ad

 

*धनबाद* | प्रेम, शादी और धोखे का आरोप लेकर एक युवती ने डीसी और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। युवती का दावा है कि 6 साल के रिश्ते, मंदिर में हुई शादी और 20 लाख के जेवर-नकदी हड़पने के बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।

*क्या है पूरा मामला*

धनबाद के दुहाटांड कुम्हारपट्टी निवासी खुशी कुमारी ने झरिया वेस्ट कोईरीबांध के विकास साव और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

युवती के अनुसार पिछले 6 वर्षों से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। इस दौरान शादी का झांसा देकर आरोपी ने पिता की बीमारी, वाहन मरम्मत समेत अन्य बहानों से करीब 15 से 20 लाख रुपये के जेवर और नकदी ले लिए।

 

*कोर्ट से मंदिर तक, फिर धोखा*

खुशी का कहना है कि 25 मई को कोर्ट मैरिज तय हुई थी। दोनों कोर्ट भी पहुंचे, लेकिन आरोपी बिना दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए वहां से भाग गया।

 

इसके बाद 16 जून की रात आरोपी युवती के घर आया और अगले दिन मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में गणेश मंदिर में शादी कराई। आरोप है कि मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहनाने के बाद “कुछ दिनों में साथ ले जाऊंगा” कहकर वह चला गया और फिर लौटा ही नहीं।

 

*शिकायत पर कार्रवाई नहीं, मिली धमकी*

युवती का आरोप है कि जब वह धनसार थाना शिकायत लेकर पहुंची तो कार्रवाई के बजाय उसे ही डांटा गया। अब आरोपी केस वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहा है।

 

इससे परेशान होकर पीड़िता ने धनबाद के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक से न्याय मांगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होगी।

 

*पुलिस का पक्ष*

फिलहाल ये सभी आरोप पीड़िता के हैं। पुलिस की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या जांच का निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

अब देखना होगा कि पुलिस इन आरोपों की जांच कर क्या कार्रवाई करती है।

_रिपोर्ट: नयन मोदक, धनबाद_

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *