• Wed. Jul 22nd, 2026

Adityapur : 57 वर्षों बाद घर-घर जलापूर्ति की उम्मीद जगी, टेस्टिंग में नलों से बहा पानी तो खिल उठे चेहरे

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 21, 2026
crescent ad
Adtyapur : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-28 में मंगलवार शाम घर-घर पेयजल आपूर्ति योजना की टेस्टिंग के दौरान नलों में पानी छोड़ा गया।
रोड संख्या-31 और 32 समेत कई घरों में मिट्टीयुक्त पानी आने के बावजूद लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय निवासी एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि आदित्यपुर में उन्हें रहते हुए 57 वर्ष हो गए हैं और उन्होंने पानी की भारी किल्लत का दौर देखा है।
पहले पीएचईडी द्वारा सीमित समय के लिए जलापूर्ति की जाती थी, जबकि बाद में लोग कुओं, नदी और चापाकलों पर निर्भर हो गए। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और भूजल स्तर में गिरावट के कारण अब लोग फिर से नदी और डैम के पानी पर आश्रित हो रहे हैं।
जिंदल परिवार के प्रतिनिधियों ने बताया कि आदित्यपुर-2 के अधिकांश वार्डों में टेस्टिंग जारी है। गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान कई स्थानों पर जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनकी मरम्मत की जा रही है। उन्होंने 31 जुलाई तक नियमित जलापूर्ति शुरू करने का लक्ष्य पूरा करने का भरोसा जताया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *