• Sat. May 2nd, 2026

Adityapur : वार्ड 22 एस- टाइप में चोर पकड़ा गया, खंडहर जर्जर सरकारी भवन बना था ठिकाना

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 2, 2026
crescent ad
आदित्यपुर वार्ड नंबर 22 के एस-टाइप क्षेत्र में शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पकड़े जाने के बाद चोर ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह रात में चोरी करता है और दिन में इसी वार्ड में आराम करता है। स्थानीय लोगों के कहने पर चोर ने अपना ठिकाना भी दिखाया। जब लोग वहां पहुंचे तो हैरान रह गए। चोर जिस जगह ठहरता था, वह एक जर्जर सरकारी भवन निकला, जो पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है।
अंदर जाकर देखने पर वहां खाने-पीने के सामान सहित अन्य जरूरी वस्तुएं मिलीं, जिससे स्पष्ट हुआ कि यह स्थान चोरों के ठहरने का अड्डा बना हुआ था। स्थानीय निवासी संजीव उर्फ बबुआ सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले वार्ड पार्षद के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन को क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के खिलाफ गश्ती टीम बढ़ाने का आवेदन दिया गया था। उन्होंने कहा कि इन दिनों आदित्यपुर क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है, जिससे लोग परेशान हैं.उन्होंने यह भी बताया कि उक्त सरकारी भवन जर्जर स्थिति में है और कभी भी हादसा हो सकता है। प्रशासन से मांग करेंगे कि भवन की जल्द मरम्मत कराई जाए या इसे सुरक्षित तरीके से हटाया जाए, ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो और यह असामाजिक तत्वों का अड्डा बनने से रोका जा सके।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *