
आदित्यपुर। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति,माँ भवानी यूथ क्लब, हरिओमनगर द्वारा आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों के तहत शुक्रवार को पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन संपन्न किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। पूजा समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता अम्बुज कुमार ने यजमान के रूप में भूमि पूजन संपन्न कराया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने माँ दुर्गा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल को विशेष रूप से मिट्टी की हांडी, पुआल, ताड़ के पत्तों तथा अन्य प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किया जाएगा। पारंपरिक कला और पर्यावरण अनुकूल संसाधनों के समन्वय से निर्मित यह पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

पंडाल निर्माण का कार्य बंगाल के प्रसिद्ध शिल्पकारों द्वारा किया जा रहा है।भुमि पूजन समारोह में मुख्य रूप से हरेंद्र तिवारी बीरेंद्र यादव रवि प्रकाश ओझा समाज विज्ञानी रवींद्र चौबे प्रभुनाथ यादव पार्षद नीतू शर्मा पार्षद अवधेश सिंह सुनील सिंह पी एन मौर्या कांग्रेस नेता सुरेश धारी दिवाकर झा मनोज सिंह अरविंद प्रसाद रमाशंकर पांडेय अजय ओझाअभय झा राहुल यादव बीरेंद्र तिवारी अन्नी अमृता कमल तिवारी मिथिलेश श्रीवास्तव विनय झा धर्मेंद्र वत्स पंकज स्वर्णकार रणजीत साहू बिश्वमोहन प्रसाद डी एन सिंह शंकर दयाल मिश्रा चंदू मिश्रा उज्ज्वल पांडेय दारा सिंह सरबजीत प्रसाद राहुल कुमार विजय झा सुरेश झा रामबीचार राय रवि कुमार अभिषेक अरुण अभिजीत पांडेय विनोद पांडेय मन्नू तिवारी चंद्र भूषण सिंह अमरनाथ ठाकुर समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
