
आदित्यपुर स्थित ईएसआईसी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अब मजदूर संगठनों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) ने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल सुधार की मांग की है।
इंटक नेताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों की भारी कमी के कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।
भीषण गर्मी के बावजूद वार्डों में एयर कंडीशनर की सुविधा नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा आवश्यक दवाइयों की कमी और लंबी कतारों से भी मजदूर वर्ग प्रभावित हो रहा है।
इंटक अध्यक्ष के.पी. तिवारी ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र के मजदूर उद्योगों के माध्यम से सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व देते हैं, लेकिन जब स्वास्थ्य सुविधा की बात आती है तो उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने अस्पताल भवन की मरम्मत, रिक्त पदों पर डॉक्टरों एवं नर्सों की नियुक्ति, सभी वार्डों में एसी लगाने तथा टीएमएच, टेल्को अस्पताल और नेताजी सुभाष अस्पताल जैसे बड़े संस्थानों से टाई-अप करने की मांग की। अब देखना यह होगा कि मजदूरों की सेहत से जुड़े इन गंभीर मुद्दों पर अस्पताल प्रबंधन और सरकार कितनी गंभीरता दिखाती है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
