
आदित्यपुर। आदित्यपुर में कांनंप्लेक्स सिनेमा सिग्नेचर का शुभारंभ हो गया है। डबल स्क्रीन सुविधा से लैस इस आधुनिक सिनेमा हॉल में शुक्रवार से फिल्मों का प्रदर्शन शुरू होगा.उद्घाटन समारोह में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, उपमहापौर अंकुर सिंह, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
इसके खुलने से आदित्यपुर समेत सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर के दर्शकों को मनोरंजन का नया विकल्प मिल गया है। करीब 100 सीटों की क्षमता वाले इस कॉम्पैक्ट सिनेमा हॉल को आधुनिक सुविधाओं, आरामदायक बैठने की व्यवस्था और आकर्षक माहौल के साथ तैयार किया गया है।
यहां दर्शकों को किफायती दरों पर डॉल्बी साउंड सिस्टम के साथ बेहतर सिनेमाई अनुभव उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। सिनेमा के संचालक विशाल सिंह ने बताया कि कांनंप्लेक्स सिनेमा सिग्नेचर को एक अलग कॉन्सेप्ट के तहत विकसित किया गया है।
उन्होंने कहा कि छोटे आकार के बावजूद यहां दर्शकों को प्रीमियम सुविधाएं और लग्जरी माहौल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे फिल्म देखने का अनुभव और भी खास बनेगा।
सिनेमा हॉल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब मनोरंजन के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
