• Wed. Apr 15th, 2026

गैर मजरुआ जमीन पर हो रही अवैध कब्जा के खिलाफ बडवार ग्रामीणों ने अंचलधिकारी को दिया आवेदन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Mar 8, 2025
crescent ad

 

 

दारू प्रखंड ईरगा पंचायत के ग्राम बड़वार में गैरमजरूआ जमीन खाता नंबर 74 प्लॉट नंबर 1018 जिसका कुल रकबा 4 एकड़ 5 डिसमिल है। जिस पर ग्राम बड़वार के कुछ दबंग लोगों के द्वारा जबरन हड़पने की नीयत से उस पर कुआं यानी कुप का निर्माण किया जा रहा है,बाद में इसे कूप का हवाला देते हुए पूर्ण रूप से उसे अपने कब्जा में कर लेंगे। इस प्रकार का कार्य और भी इनलोगो के द्वारा किया जा चुका है। स्थानीय ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को इस मामले से यथाशीघ्र अवगत कराया। अंचलाधिकारी के द्वारा जांच करते हुए इन दबंग लोगों के चंगुल से गैरमजरूआ जमीन को मुक्त करने के लिए अंचलाधिकारी को स्थानीय ग्रामीणों ने आवेदन देकर गैरमजरूआ जमीन को जल्द से जल्द मुक्त कराया जाए। जिससे आने वाले दिन में उस पर किसी भी प्रकार के सरकारी भवन का निर्माण किया जाएगा। आवेदन देने वाले लोगों का नाम संतोष यादव,सुनील यादव,गुलाब यादव,इंदारनाथ यादव,अशोक यादव,अनिल यादव,बरेंदर यादव,महावीर यादव, निरंजन यादव एवं अनेकों बड़वार के ग्रामीण शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *