धनबाद : धनबाद जिले में शनिवार को मॉनसून की पहली बारिश हुई। कुछ इलाकों में झमाझम तो कुछ स्थानों में हल्की बारिश दर्ज की गयी। वहीं लोग बारिश का आनंद लेते दिखे। हालांकि दोपहर में धूप निकली और लोगों ने उमस महसूस की। दोपहर ढलने के बाद आसमान में बादल घिर आये। शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। झारखंड में मॉनसून के प्रवेश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 14 जून को जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर आ गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के करीब बना हुआ है। वहीं आज मौसम साफ रहा है, सुबह से ही कड़ी धूप लोगों को परेशान करने लगी थी तापमान में गिरावट होने के बाद भी दोपहर में गर्मी ने लोगों को पसीने से तर-बतर कर दिया। अपराह्न तीन बजे के बाद आसमान में हल्के बादल के साथ झमाझम बारिश हुई। There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation झारखंड के सात खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक भागाबांध ओपी क्षेत्र में लोयाबाद पुलिस टीम ने छापेमारी , ट्रक सहित अवैध कोयला जप्त , थाना से ट्रक ग़ायब