
आदित्यपुर (का.प्र.)। आदित्यपुर अक्षेस के पूर्व सदस्य और जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश की माता उर्मिला देवी (पति-स्व राम स्वरुप सिंह) का गुरुवार को प्रातः लगभग 10 बजे उनके आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या_31 स्थित आवास पर निधन हो गया.
वह लगभग 83 वर्ष की थीं तथा अपने पीछे चार पुत्र, पुत्रवधु, पौत्र_पौत्रियां सहित भरा_पूरा परिवार छोड़ गई हैं. सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में गहरी रुचि रखने वाली उर्मिला देवी का जीवन पारिवारिक संस्कारों,
आत्मीयता और सामाजिक मूल्यों से जुड़ा रहा. और एक मां के रूप में उन्होंने अपने परिवार को स्नेह, ममता और संस्कारों की छांव प्रदान की.
उनके पति स्व राम स्वरुप सिंह का भी गत वर्ष 10 अप्रैल को निधन हो गया था. उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पार्वती घाट, बिष्टुपुर में होगा. इस हेतु शुक्रवार को प्रातः 8 बजे उनके आवास से शवयात्रा निकाली जाएगी.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

