
केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी : बीते 10 जून को मनातू गांव निवासी मालती देवी गोमती देवी व एक 11 वर्षीय सपना कुमारी पिता शूकर गंझू की मौत तरहेशा मनातू मुख्य सड़क पर सवारी गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त होने के कारण हो गई थी! घटना के उपरांत मनातू गांव के समाजसेवी लाल बिहारी गंझू व महावीर गंझूं के नेतृत्व दर्जनों महिला पुरुष ग्रामीणों ने एल एंड टी कंपनी द्वारा निर्माणधीन कन्वेयर बेल्ट निर्माण कार्य को प्रभावित कर रखा था! जिस पर एनटिपिसी केरेडारी कोल माइंस के एजीएम एस पी गुप्ता और थाना प्रभारी अजीत कुमार के पहल पर एल एंड टी कंपनी और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई! वार्ता में सहमति बनी की मृतक पूरी तरह से असहाय है! इनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए तीनो मृतकों के परिजनों को पचास पचास हजार रुपए देकर क्रिया कर्म को लेकर तत्काल सहयोग प्रदान किया गया! साथ हीं पचास पचास हजार रुपए बाद में देने की बात कही गई! जिसपर मनातू गांव के ग्रामीणों ने एल एंड टी कंपनी एनटीपीसी समेत अन्य को धन्यवाद दिया! मौके पर एनटीपीसी केरेडारी कोल माइंस के एजीएम एस पी गुप्ता रोहित पाल एल एंड टी कंपनी के अभय सिंह चंदन सिंह मनातू गांव के समाज सेवी लाल बिहारी गंझू महावीर गंझू घनु गंझू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे!

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
