• Thu. Apr 2nd, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 14, 2024

 

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. राज्य में आतंकी हमलों के बाद हुई बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति और आतंकवाद विरोधी अभियानों के बारे में जानकारी दी गई. पीएम मोदी ने बैठक में आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.साथ ही पीएम मोदी ने आतंकी हमलों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की और घाटी में सुरक्षा बलों की तैनाती और एक्शन प्लान को लेकर जानकारी ली.

crescent ad

 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी को जम्मू-कश्मीर की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी है और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों के बारे में भी बताया.

 

बीते 4 दिनों में जम्मू-कश्मीर के रियासी, कुठआ और डोडा जिलों में चार आतंकी हमले हुए हैं. इन आतंकी हमलों में एक सीआरपीएफ जवान समेत 10 लोगों की मौत हुई है. साथ ही कई सुरक्षा कर्मी और अन्य लोग घायल हुए हैं. 9 जून को रियासी में आतंकियों ने श्रद्धालुओं की बस को निशाना बनाया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी.जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा जिले में हुए आतंकी हमलों के बाद चार आतंकियों के स्केच जारी किए हैं. पुलिस ने इन आतंकियों के बारे में ठोस जानकारी देने पर 20 लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है.


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *