• Sun. Feb 15th, 2026

पटना से जसीडीह आ रही पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग,यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 6, 2024

 

पटना;पटना से जसीडीह आ रही पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग लग गई। एक कोच में लगी आग की जद में दूसरी कोच आ गई। देखते ही देखते धूकर-धूकर बॉगी जलने लगी। गनीमत रही की आग फैलने से पहले ही कोच में सवार यात्री कूद गए। कुछ ही मिनट में ट्रेन के दो कोच में आग फैल गई। इससे दो कोच पूरी तरह से जल गए। इधर, घटना की सूचना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई।

रेलवे की टीम की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। घटना किऊल जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर हुई है।

*जांच में जुटी रेलवे की टीम*

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दानापुर डिवीजन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचें है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं आग लगने की इस घटना में फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *