*धनबाद :* लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने मंगलवार की शाम अपने पैतृक गांव चिटाही स्थित रामराज मंदिर में माथा टेका. पुजारी से विजयश्री की माला पहन कर शाम चार बजे मतगणना स्थल कृषि बाजार समिति बरवाअड्डा के लिए रवाना हुए. ढुल्लू महतो ने रामराज मंदिर में भगवान राम और माता सीता की प्रतिमा को दंडवत प्रणाम किया. साथ ही मंदिर में विभिन्न देवी देवताओं व पुजारियों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त लग रहे थे.

crescent ad

 

इससे पहले ढुल्लू दिन भर चिटाही स्थित अपने आवास से ही समर्थकों से मतगणना की जानकारी फोन व टीवी के माध्यम से लेते रहे. एक लाख से अधिक मतों से बढ़त मिलने के बाद ढुल्लू ने धनबाद के लिए रवाना होने से पहले पत्नी व परिजनों के फोटो खिंचवाई. इसके बाद रामराज मंदिर में माथा टेका. उनका काफिला हीरक रोड होते हुए मां लीलोरी मंदिर पहुंचा. मंदिर में माथा टेकने के बाद वह मतगणना स्थल के लिए रवाना हुए.

 

चिटाही स्थित ढुल्लू महतो के आवास पर सुबह से ही समर्थकों का मजमा लगा रहा. रुक-रुक कर आतिशबाजी भी होती रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *