
धनबाद, एसएनएमएमसीएच (पीएमसीएच) अस्पताल में भर्ती 60 वर्षीय बुजुर्ग मरीज आरती धीवर के लिए डॉक्टर ने बी पॉजिटिव रक्त व्यवस्था करने की बात मरीज के परिजन से कहा उन्होंने बताया कि मरीज के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बहुत कम हो गई हैं जिसके वजह से इन्हें तत्काल रक्त की आवश्यकता हैं, घर वाले रक्त के लिए बहुत परेशान हो रहे थे क्योंकि रक्तदान करने के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहे थे फिर कुछ देर बाद इसकी सूचना सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के धनबाद जिला अध्यक्ष मनोज मंडल जी को पड़ी जिसपर उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए एशियन जालान ब्लड बैंक से मरीज के लिए रक्त प्रदान करने का आग्रह किया साथ ही रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य अलाउद्दीन जी ने भी इसके लिए पहल करते हुए ब्लड बैंक मरीज के लिए रक्त उपलब्ध कराया l

मरीज की तबीयत पहले से ठीक हैं, श्री मंडल ने कहा कि हमारी संस्था लगातार जरूरतमंद की सेवा के लिए कार्य कर रही हैं और आगे भी हमेशा करते रहेगी l

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
