
*नयी दिल्ली :* दिल्ली में एक बार फिर बम रखे जाने की धमकी मिली है. हालांकि इस बार वो जगह कोई कोई स्कूल और अस्पताल नहीं, बल्कि दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) है. जहां इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट में टॉयलेट के टिशू पेपर पर बम प्लांट होने की बात लिखी हुई थी. इसकी सूचना के बाद फ्लाइट में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कुछ यात्री इमरजेंसी गेट तो कुछ फ्लाइट के मेन गेट से नीचे कूदने लगे.

फ्लाइट दिल्ली से वाराणसी जा रही थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट को जांच के लिए एयरपोर्ट के आइसोलेशन-वे में ले जाया गया. सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी. एयरपोर्ट ऑफिसर के मुताबिक एविएशन सिक्योरिटी, डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं और फ्लाइट का निरीक्षण किया गया. CISF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा,

“दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E2211 के टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर बम लिखा हुआ था. जिसके बाद सिक्योरिटी एजेंसियों ने निरीक्षण किया. लेकिन यह एक अफवाह निकली और सिर्फ सनसनी फैलाने के इरादे से किसी ने यह हरकत की थी.”
वहीं, दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा,
“सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना हमें मिली. हमारी क्विक रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची. सभी यात्रियों को प्लेन के इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया. इस दौरान कुछ यात्री घबराकर विमान से नीचे कूदने लगे. हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं.”
इस पूरी घटना को लेकर इंडिगो की तरफ से भी बयान जारी किया गया है. एयरलाइन की तरफ से कहा गया,
“दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E2211 को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम की धमकी मिली. इसके बाद सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया गया और एयरपोर्ट सिक्योरिटी एजेंसियों के दिशानिर्देशों के अनुसार विमान को एयरपोर्ट के मेन एरिया से दूर ले जाया गया. सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.”
एयरलाइन की तरफ से बताया गया कि सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद, विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
