
झारखंड डेस्क

गुजरात के बाद दिल्ली में भी भीषण हादसा हो गया। घटना में 7 बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गयी, कई बच्चों की हालत नाजुक है। शनिवार देर रात ये हादसा हुआ, जहां चाइल्ड केयर यूनिट में आग लग गयी।

घटना में 7 नवजात की मौत हो गई है। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में 12 बच्चों को रेस्क्यू किया गया था, जिनमें से 7 ने दम तोड़ दिया. वहीं, 5 बच्चे अस्पताल में भर्ती है।
देर रात 11.32 पर पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत 9 फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर रवाना किया गया. अधिकारियों ने बताया कि 12 नवजात शिशुओं को बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन इलाज के दौरान 6 की मौत हो गई. एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी थी। शिशुओं का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.
शाहदरा जिले के विवेक विहार में बेबी केयर सेंटर में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर शराबे के बीच स्थानीय लोग मदद के लिए भागे। देखते ही देखते आग ने ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि भूतल समेत तीन मंजिला इमारत पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी हुई थी।
इमारत के बाहर खड़ी एक वैन भी पूरी तरह से जल चुकी थी। मौके पर हाहाकार के बीच दमकल कर्मी तुरंत आग बुझाने में जुट गए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
