• Tue. Mar 24th, 2026

झारखंड के 4 लोकसभा सीट है मतदान शुरु,गिरिडीह,धनबाद,रांची और जमशेदपुर में हो रहा है मतदान,सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगी मतदान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 25, 2024

 

झारखंड: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. जिन चार सीटों पर मतदान हो रहे हैं, वो हैं रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह. मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा.

इस चरण में कुल 82 लाख 16 हजार 506 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 42 लाख 6 हजार 926 है. महिला मतदाताओं की संख्या 40 लाख 9 हजरा 290 है. थर्ड जेंडर मतदाता 290 हैं. आयोग ने मतदान को लेकर विशेष तैयारी की है.छठे चरण में राज्य में कुल 93 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. सबसे ज्यादा रांची में 27 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सबसे कम प्रत्याशी गिरिडीह में हैं, जहां 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र इस चरण में धनबाद है, जबकि सबसे छोटा गिरिडीह है.आज कुल 8963 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है. जिसमें 3361 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र में स्थित हैं, जबकि 5602 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में हैं.

यूनिक बूथों की संख्या 24 है. कुल 21511 बैलेट यूनिट, 10756 कंट्रोल यूनिट और 11652 वीवीपैट का इस्तेमाल छठे चरण के चुनाव में हो रहा है.

इस चरण में जिन उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, उनमें प्रमुख हैं, चंद्रप्रकाश चौधरी, संजय सेठ, विद्युत वरण महतो, मथुरा महतो, ढुल्लू महतो. जिन चार सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, पिछली बार इन सभी सीटों पर एनडीए जीत हासिल की थी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *