• Mon. Feb 16th, 2026

सरडोनेक्स स्कूल मे मनाया गया मातृ दिवस,मां की ममता को सम्मान, प्रोत्साहन एवं संतान के प्रति उद्धेश्य से कार्यक्रम।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 12, 2024

 

 

झाझा- शनिवार को शहर स्थित सरडोनेक्स स्कूल मे मातृ दिवस मनाई गई। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय निदेशक इंजीनियर एम अख्तर, प्राचार्य विष्णु शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने नृत्य, गीत, संगीत और फिर आशा, विश्वास व श्रद्धा के संगम के साथ नन्हे नन्हे बाल कलाकारों ने तू कितनी अच्छी है ओ मां के गीतों से लोगों को भावुक कर दिया तो वही स्कूली बच्चों ने तेरी ऊंगूली पकड़कर चला, तू कितना बुलाती है कितना रूलाती है सहित अन्य कई मां और संतान के बीच आधारित गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मां और संतान के बीच की प्रेम भावना को उजागर किया। विद्यालय निदेशक ने कहा कि शिक्षा का महान उद्धेश्य ज्ञान और कर्म है के दृष्टिगत नई शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप विद्यालय परिवार ने गैर शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्धेश्य से तथा मां के अतुलनीय बलिदान त्याग, प्रेम, दया, करूणा, सहिष्णुता तथा अपने बच्चों की सेवा सुश्रुषा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है तभी तो मां की ममता को सम्मान, प्रोत्साहन एवं संतान के प्रति उसकी संवेदनशीलता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्धेश्य से बच्चों ने यह प्रस्तुति दी। मौके पर विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं और स्कूली बच्चों के अलावे अन्य कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *