• Tue. Feb 17th, 2026

निरसा – समाज में निरंतर अच्छे कार्य करने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवम् भ्रष्टाचार निवारण भारत के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज कुमार मंडल ने श्री रिंकु भट्टाचार्य को सम्मानित किए

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 9, 2024

 

 

आज दिनांक 08/05/2024 को निरसा गुरुद्वारा में चल रही दो दिवसीय निरसा यूथ वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवम् भ्रष्टाचार निवारण भारत के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज कुमार मंडल ने श्री रिंकु भट्टाचार्य जी को उनके कार्यशैली एवम् निरंतर समाज में अच्छा कार्य ओर प्रदर्शन के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किए, इस अवसर पर श्री मनोज कुमार मंडल ने कहा रिंकु भट्टाचार्य जी न केवल एक सरकारी शिक्षक होकर बच्चो को पुरे लगन से शिक्षा दे रहें है बल्कि खाली समय में समाज में समाजिक कार्यों में अपना भागीदार निरंतर देते आ रहे है, कहीं किन्ही गरीब, दुःखी ,लाचार पीड़ित हो या किन्ही को रक्त की आवश्यकता हो एक बात पर अनलोगो के मदद के लिए कूद पड़ते है, रिंकु जी के द्वारा निरंतर रक्त दान शिबीर लगाया जाता है ओर आज तक हजारों ज़रूरत मंद को रक्त उपल्ब्ध कराने का कार्य किए हैं, श्री रिंकु जी समर्पण एक नेक पहल के केंद्रीय प्रवक्ता के साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार एवम् भ्रष्टाचार निवारण भारत के एक जुझारू सदस्य हैं ओर निरंतर समाज में अच्छे कार्य कर रहें है, श्री मनोज कुमार मंडल ने रिंकु जी को समाज में अच्छे कार्य करने के लिए बहुत बहुत साधुवाद किए एवम् उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *