नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां मामूली कहासुनी के दौरान एक ऑटो चालक ने एसएसबी के जवान की चाकू मार कर हत्या कर दी. इसके बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया. मामला दक्षिणी दिल्ली के आरके पुरम इलाके का है. इस मामले में ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

crescent ad

 

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार और एक ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है.

दक्षिण पश्चिम जिले के डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि रविवार रात को दिल्ली के आरके पुरम सेक्टर-4 में एक लड़के को ऑटो चालक द्वारा चाकू मारे जाने के संबंध में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घायल जवान को मृत घोषित कर दिया. जांच में मृतक की पहचान आरके पुरम सेक्टर-4 निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई.

अपराध की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अपराध स्थल का दौरा किया गया और आसपास में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की. सीसीटीवी फुटेज के जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में देखा गया.

 

तकनीकी उपकरणों के माध्यम से उसकी तस्वीर विकसित की गई, जिससे आरोपी व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि रविवार की रात को सेक्टर-4 आरके पुरम में अपने ऑटो में बैठा था. इसी दौरान एक व्यक्ति आया और किराये को लेकर उससे झगड़ा हो गया. शराब के नशे में उसने उस जवान को चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस इस मामले में आग की कार्रवाई कर रही है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *