*दिल्ली में 15 टन नकली माल जब्त, 3 दबोचे गए* *नयी दिल्ली :* दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करावल नगर में दो ऐसी फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है, जहां सड़े हुए चावल, लकड़ी के बुरादे और केमिकल से मिलावटी मसाले तैयार किए जा रहे थे. ये दोनों ही फैक्ट्रियां दिल्ली के करावल नगर में हैं. इस घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने करावल नगर से 15 टन मिलावटी मसाले और कच्चा माल बरामद किया है. आरोपी खारी बावली, सदर बाजार, लोनी के अलावा पूरे एनसीआर और अन्य राज्यों में मिलावटी मसालों की सप्लाई कर रहे थे. पुलिस की सूचना पर फूड सेफ्टी विभाग ने मसालों के सैंपल लिए हैं. आरोपियों की पहचान करावल नगर के ही दिलीप सिंह उर्फ बंटी (46), मुस्तफाबाद के सरफराज (32) और लोनी के खुर्शीद मलिक (42) के तौर पर हुई ह कहां हुआ मिलावटी मसाले की फैक्ट्रियों का भंडाफोड़? *कैसे हुआ भड़ाफोड़?* दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को खबर मिली थी कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में कई मैन्युफैक्चरर और दुकानदार अलग-अलग ब्रांड के नाम से मिलावटी मसाले तैयार कर इन्हें दिल्ली-एनसीआर में बेच रहे हैं. इसके बाद क्राइम ब्रांच की अगुवाई में एक टीम को इस रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए गठित किया गया. इस बीच करावल नगर में मिलावटी मसाले तैयार करने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई. There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation SC से अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली अंतरिम जमानत किराया पूछा तो ऑटो ड्राइवर ने SSB जवान की कर दी हत्या, दिल्ली के आरकेपुरम की घटना