
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा : निरसा कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष डी एन प्रसाद यादव के नेतृत्व में उनके आवासीय कार्यालय में सोमवार को पूर्णिया बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बैठक किया।

बैठक के दौरान श्री यादव ने कहा कि जब देश की सबसे बड़ी त्रासदी कोरोना आई उस वक्त आम लोगों को किसकी जरूरत थी। उस वक्त पीएम नही आये गरीबों को सहयोग करने। उस वक्त सिर्फ पूरे देश के लोगों को पप्पू यादव ने मदद करने का काम किया है।
सिर्फ पांच किलो अनाज दे देने से देश का भला नही होने वाला। महंगाई के चलते लोग ना सही से पढ़ पा रहे है ना ही खाना खा पा रहे है। इस पर पीएम क्यों नही विचार करते। आज के समय मे आम जनता को चालीस से एक लाख की आमदनी होनी चाहिए थी। ताकि आम लोग भी अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा, कपड़ा व मकान दे पाते।
मगर सरकार इस विचार नही कर जात पात की बात कर चुनाव में लोगों को बरगलाने का काम कर रहे है। पीएम के दस साल के कार्यकाल में धनबाद को क्या मिला। आज तक एक भी कारखाने या कोई अन्य संस्थान नही लगे। जिससे कि यहां के लोगों को रोजगार मिल सके। झारखंड गरीब और आदिवासियों का राज्य है।
आज पीएम मोदी कांग्रेस को कोष रहे है। मगर ये इलेक्ट्रॉनिक, एम्स को किसने लाया। मोदी अपनी उपलब्धियों पर बात नही करते बल्कि कांग्रेस को कोष कर जनता को सच्चाई से दूरी बनाए रखते है। दस साल में कोई काम मोदी की सरकार ने नही किया। नोटबंदी में मां बहनों का पैसा मोदी सरकार लेकर पचा गई। क्या हुआ उन पैसो का इसका हिसाब दे। संतोष राय बबलू दास सकलदेव प्रसाद मौजूद शेख अनिल यादव मिथिलेश यादव रविंद्र यादव कल्लू मिया आदि उपस्थित थे
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
