• Thu. Mar 26th, 2026

गिरिडीह के इंडिया प्रत्याशी के नामांकन सभा में शामिल हुए जय प्रकाश भाई पटेल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 6, 2024

 

*झारखण्ड के सभी लोकसभा सीट पर जीतेगी इण्डिया : जय प्रकाश भाई पटेल*

 

दारू: हज़ारीबाग़ लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल सोमवार को गिरिडीह के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के नामांकन सभा में शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री सत्यानन्द भोक्ता समेत इंडिया गठबंधन के कई कद्दावर नेता उपस्थित रहे. नामांकन रैली के दौरान कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का जनसैलाब पड़ा. सभी गठबंधन के समर्थन में गगनचुम्बी नारे लगा रहे थे. ख़राब मौसम की चेतावनी के बावजूद समर्थकों के सैलाब को देख मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए. जय प्रकाश भाई पटेल ने भी मंच पर संबोधन करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया. उन्होंने कहा कि यह जनसैलाब आने वाले जनादेश को साक्षात कर रहा है. कहा, उनकी (कार्यकर्ता एवं समर्थक) बदौलत ही आज इंडिया अलायन्स दमनकारी सरकार से लड़ाई लड़ रही है. इसका फल हमें बहुत जल्द मिलने वाला है. झारखण्ड के सभी 14 सीटों पर इण्डिया अलायन्स भारी मतों से जितने वाली है. जनसभा के बाद श्री पटेल रामगढ़ के गोला प्रखंड पहुंच जनसंपर्क अभियान चलाया.

 

जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बना गुप्ता, प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो, बेबी देवी, विधायक अनूप सिंह, संजू बेदेया, योगेंद्र महतो, मंत्री हफीजुल हसन, सुखदेव प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *