• Sun. Feb 15th, 2026

स्वीप एक्टिविटी के तहत फूड फेस्टिवल का आयोजन,हजारों लोगों ने एक साथ ली मतदान करने की शपथ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 6, 2024

 

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार आज संध्या रणधीर वर्मा स्टेडियम में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस दौरान झूमर नृत्य एवं रॉक बैंड शो का भी आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी को लोकतंत्र के महापर्व में निर्भीक होकर और बिना प्रलोभन के मतदान करने की शपथ दिलाई। सभी दर्शकों ने अपने मोबाइल फोन का फ़्लैश ऑन कर मतदान में भाग लेने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में रॉक बैंड ग्रुप स्पंदन और झूमर नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

वहीं उपायुक्त ने तिरंगे रंग के बैलून उड़ाकर और *वोट करेगा धनबाद* की दीपमाला प्रज्वलित कर समस्त जिले वासियों से मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

 

दूसरी तरफ फूड फेस्टिवल में सोनोटेल होटल्स, न्यू बोम्बे स्वीट्स, चंपारण मीट हाउस, मधुलिका स्वीट्स, साउथ का तड़का, त्रीमूर्ति कैटरर्स सहित शहर के नामी गिरामी प्रतिष्ठान के 25 से अधिक स्टाल लगाए गए थे। यहां भी लोगों ने विविध व्यंजनों का लुफ्त उठाया।

 

कार्यक्रम में उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विकास पालीवाल, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री जियाउल अंसारी, जेएसएलपीएस के डीपीएम श्री शैलेश रंजन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनीता कुजूर, अपर नगर आयुक्त श्री प्रकाश कुमार, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रसून कौशिक, श्रीमती संतोषिनी मुर्मू के अलावा डिस्ट्रिक्ट आईकॉन श्वेता किन्नर, श्री प्रमोद कुमार यादव, निधी जैसवाल के अलावा हजारों की संख्या में जिला वासी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *