• Sun. Feb 15th, 2026

संस्था के पहल पर पश्चिम बंगाल दुर्गापुर में जरूरतमंद महिला को उपलब्ध कराया गया रक्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 2, 2024

 

 

पश्चिम बंगाल, दुर्गापुर के गौरी देवी अस्पताल में ईलाजरत झारखंड धनबाद की रहने वाली मरीज कौशिलवा कुमारी को पथरी हो जाने के कारण डॉक्टर ने ऑपरेशन करने को कहा और इसके लिए तत्काल 2 यूनिट एबी पॉजिटिव रक्त व्यवस्था करने की बात मरीज के परिजन से कहा एक यूनिट रक्त संस्था के पहल पर तत्काल उपलब्ध करा दी गई जिसे संस्था के सदस्य धनबाद लोयाबाद के रहने वाले रक्तवीर गणेश महतो ने रक्तदान पूरा किया, दूसरे राज्य से होने के कारण मरीज के परिजन रक्त व्यवस्था कर पाने में असमर्थ थे l

सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान को सूचना मिलते ही पश्चिम बंगाल से अपनी सहयोगी संस्था दिव्यज्योति फाउंडेशन के संस्थापक सह आरएनएसएस रक्त समुह संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मण नोनिया से संपर्क कर मरीज के ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त उपलब्ध कराने का आग्रह किया क्योंकि डॉक्टर ने कहा था कि जब तक दो यूनिट रक्त की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक मरीज का ऑपरेशन होना सम्भव नहीं हैं, इस बात को गंभीरता से लेते हुए लक्ष्मण नोनिया ने अपने संस्था के नियमित रक्त दाता उखड़ा पोरसकोल निवासी गौतम नोनिया से अपना एबी पॉजिटिव रक्तदान करने का आग्रह किया जिसे स्वीकार करते हुए रक्तवीर श्री नोनिया दुर्गापुर गौरी देवी अस्पताल पहुंचे और मरीज के लिए रक्तदान किया इसके बाद मरीज का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका l

संस्थापक दिपेश चौहान ने कहा कि जब भी हमारी संस्था के पास पश्चिम बंगाल का कोई रक्त संबधित माँग आती हैं संस्था के द्वारा बड़े भाई समान लक्ष्मण नोनिया ज़ी को याद किया जाता हैं जिसे वे हर बार बिलकुल निःस्वार्थ रूप से पूर्ण करते हैं हमे गर्व हैं उनके द्वारा बनाए गए जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए बनाए गए संस्था पर l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *