• Sat. Aug 15th, 2026

Adityapur : कांग्रेसियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 15, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आदित्यपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम रोड नंबर-11 स्थित रिक्शा कॉलोनी, आदित्यपुर-2 में कांग्रेस कार्यालय परिसर में अधिसूचित क्षेत्र समिति के पूर्व सदस्य राजमंगल ठाकुर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इसके पश्चात कुलूपटांगा स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवाकर झा ने ध्वजारोहण किया। वहीं बंतानगर धोबोदुंगरी में जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष संगीता प्रधान द्वारा तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
सभी कार्यक्रमों में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसियों ने राष्ट्रगान एवं देशभक्ति नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *