• Wed. Apr 1st, 2026

रोहणी आचार्य ने सारण सीट से गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में पर्चा की दाखिल, उनके साथ उनके पिता लालू यादव भी थे मौज़ूद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 29, 2024

 

आज सारण से रोहणी आचार्य ने नामांकन गठबंधन की ओर से दाखिल की।उनके साथ उनके पिता लालू यादव और भाई तेज़स्वी भी थे मौज़ूद।

crescent ad

 

नामांकन दाखिल करने से पहले इसकी जानकारी रोहिणी ने ट्विटर पर ट्वीट करके दी। रोहिणी ने पोस्ट में लिखा 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे सारण लोकसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में सारण समाहरणालयय में नामांकन दाखिल करूंगी।

 

नामांकन के उपरांत एक जनसभा का भी आयोजन किया गया है। जनसभा को करोड़ों दिलों में बसने वाले शोषितों , वंचितों और अल्पसंख्यकों के रहनुमा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, अब्दुल बारी और महागठबंधन के तमाम वरीय नेता संबोधित करेंगे। आपसे मेरी विनती है कि इस अवसर पर उपस्थित होकर आप अपना प्यार और आशीर्वाद देने की कृपा करें।

 

सारण लोकसभा सीट के लिए छठे चरण यानि 20 मई को मतदान होने वाला है जिसके लिए 26 अप्रैल से सारण में नामांकन की शुरुआत हुई है। इस सीट से आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य आज नामांकन दाखिल करेंगी। इस सीट पर रोहिणी का मुकाबला एनडीए और बीजेपी कैंडिडेट राजीव प्रताप रूडी से है। दोनों के बीच जुबानी जंग भी काफी दिनों से चल रही है।

 

रोहिणी के समर्थन में लालू यादव भी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। तबीयत पूरी तरह दुरुस्त नहीं होने के बावजूद वो छपरा में कई दिनों से कैंप किए हुए हैं। लालू यादव के परिवार से दो बेटियां रोहिणी आचार्य और मीसा भारती चुनावी मैदान में हैं। मीसा पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ रही हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *