• Thu. Jan 1st, 2026

घरवाले शादी के लिए देख रहे थे लड़का,बेटी ने फंदे से लटक दी जान

ByAdmin Office

Apr 27, 2024

 

 

धनबाद : घरवाले शादी के लिए लड़का देख रहे थे। मंगलवार को ही पिता शादी के लिए वर को देखने गए थे। एक दिन बाद ही पुत्री ने फंदे से लटक कर जान दे दी। झारूडीह हनुमान मंदिर के पास रहने वाली डॉली का शव गुरुवार की दोपहर उसके घर में फंदे से लटकता मिला।

 

घरवाले शव को फंदे से उतार कर असर्फी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने डॉली को मृत घोषित कर दिया।

डॉली के पिता राजेश कुमार गोप ने बताया कि डॉली की मर्जी से वे लोग उसकी शादी के लिए लड़का देख रहे थे। वे जोड़ाफाटक में एक प्लाई की दुकान में काम करते हैं। गुरुवार की सुबह नाश्ता करने के बाद वे अपने काम पर चले गए। घर पर सिर्फ महिलाएं ही थीं। दोपहर 12 बजे उनके भतीजे ने उनके मोबाइल पर फोन कर कहा कि जल्दी घर आइए। पीछे से महिलाओं की रोने की आवाज आ रही थी।

 

जब वे घर पहुंचे तो पता चला कि उनकी पुत्री ने बाथरूम में दुपट्टे से फांसी लगा ली। घरवाले उसे लेकर असर्फी अस्पताल गए हैं। राजेश कुमार गोप का दावा है कि उनकी पुत्री की मौत में किसी का कोई दोष नहीं है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *