
अमरोहा। 11वीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत की चौकाने वाली खबर सामने आयी है। मामला अमरोहा के ढक्का गांव का है। मोबाइल पर वीडियो देखते-देखते 11वीं के छात्र अचानक से लुढक गया, तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त छात्र के पिता पास में ही बैठे थे, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं हो पायी। अचानक से छात्र बेसुध होकर लुढ़क गया, हाथ से मोबाइल छूट कर जमीन पर गिरा तो पिता का ध्यान उस पर गया।


16 साल का अमन 11वीं कक्षा में पढ़ता था। पिता दिलशाद के मुताबिक अमन की बॉडी बेड पर अकड़ गई थी। शरीर में कोई हलचल नहीं थी। पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। कुरैशी परिवार में पत्नी मुमताज के अलावा 4 बेटियां और 2 बेटे थे। जिनमें अमन (16) दूसरे नंबर पर था। पिता ने बताया, रविवार शाम करीब 4 बजे मैं खेत से आया। अमन ने मुझसे मोबाइल मांगा और कमरे में बेड पर बैठकर फनी वीडियो देखने लगा।
मैं और मेरी पत्नी मुमताज कुछ दूरी पर बैठे थे। अभी 45 मिनट ही बीते थे तभी अमन मोबाइल देखते-देखते अचानक बेड पर लुढ़क गया। उसके हाथ से मोबाइल छूट कर जमीन पर गिर गया। ये देखते ही मैं दौड़कर अमन के पास पहुंचा। उसे हिलाने-डुलाने लगा, लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। मैंने उसे धक्का देकर उठाना चाहा तो देखा कि उसकी बॉडी अकड़ी हुई है।छात्र की मौत के बाद उसके घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हर कोई इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक की बात सुनकर हैरान है।
बेटे को लेकर पास के ही निजी डॉक्टर के पास गए। जहां डॉक्टर ने चेक-अप के बाद बेटे को मृत बता दिया। इसके बाद भी हम जिंदगी की आस में उसे संभल के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां भी डॉक्टर ने हार्ट अटैक से उसकी मौत की पुष्टि की।दिलशाद कुरैशी रोते हुए बोले- मेरा बेटा कभी बीमार नहीं हुआ। वो बिल्कुल फिट था। उसे कोई परेशानी भी नहीं थी। पता नहीं कैसे उसे हार्ट अटैक आ गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
