• Mon. Feb 16th, 2026

डिवाइदर से टकराई कार, कार पर सबार पति-पत्नी घायल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 21, 2024

 

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा :आज शनिवार की दोपहर मारुति स्विफ्ट डब्लू बी 44 डी 2899 धनबाद से कोलकाता की ओर जा रही थी उसमें पति-पत्नी बैठे हुए थे गाड़ी इतनी स्पीड से था कि निरसा चौक पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर् से टकरा गया डिवाइडर पर गाड़ी बीचों-बीच चढ़ गई उसका सामने का दोनों चक्का खुलकर फेंका गया।

 

गाड़ी टकराने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े गाड़ी के अंदर बैठे गाड़ी चला रहे व्यक्ति को जब बाहर लोगों ने निकाला तो वह बेहोश था एवं माथा पूरी तरह फटा हुआ था उसकी पत्नी का भी माथा फटा हुआ था उसे भी गंभीर चोट लगी थी लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिए मौके पर प्रशासन पहुंचकर दोनों को एंबुलेंस के द्वारा निरसा सीएससी भेजा जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *