
19 अप्रैल शुक्रवार 2024

प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी व्रत रखा जाता है। इस दिन विधि विधान से भगवान श्री हरि विष्णु नारायण और माँ लक्ष्मी की भी पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही नियमित एकादशी व्रत भी रखा जाता है। कामदा एकादशी व्रत भगवान विष्णु की उपासना के लिए रखा जाता है।

धार्मिक एवं आध्यात्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस व्रत को रखने से जाने अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती हैं और उपासक को 100 यज्ञों के बराबर फल प्राप्त होता है तथा ब्रह्मभट वध दोष से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा व्यक्ति द्वारा किए गए संपूर्ण पाप भी धुल जाते हैं। कामदा एकादशी में आराध्य श्री विष्णु भगवान की विशेष पूजा अर्चना करते हैं,
*तो आइए जानते हैं विस्तारपूर्वक कामदा एकादशी 2024 के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि को -*
*कामदा एकादशी 2024 कब है*
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 18 अप्रैल दिन गुरुवार सायं काल 05 बजकर 41 मिनट से प्रारंभ होकर इसके अगले दिन 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को सायं काल 8 बजकर 04 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी। उदया तिथि के अनुसार मुख्य रूप से 19 अप्रैल को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
*कामदा एकादशी 2024 का पारण का समय*
उपासक 20 अप्रैल को प्रातः काल 5 बजकर 50 मिनट से 8 बजकर 26 मिनट के मध्य अपना व्रत खोल सकते हैं। इस समय ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके ध्यान मुद्रा लगाकर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें तथा इसके पश्चात ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर अपने व्रत का पारण करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
