• Mon. Feb 16th, 2026

यूपीएससी की परीक्षा में बेटियों ने भी बढ़ाया झारखंड का मान, स्वाति शर्मा को 17वीं रैंक, गढ़वा डीसी की पुत्री साक्षी जमुआर को 89वीं रैंक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 17, 2024

*रांची :* यूपीएससी परीक्षा 2023 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया. इस परीक्षा में झारखंड के गढ़वा डीसी की पुत्री साक्षी जमुआर को 89वीं रैंक हासिल हुई है.

यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया. इस परीक्षा में झारखंड की बिटियों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं. स्वाति शर्मा को 17वीं रैंक आयी हैं, वहीं गढ़वा जिले के डीसी शेखर जमुआर की पुत्री साक्षी जमुआर को यूपीएससी में 89वीं रैंक हासिल हुई है.

*साक्षी जमुआर ने बढ़ाया मान*

भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी में गढ़वा जिले के उपायुक्त शेखर जमुआर की पुत्री साक्षी जमुआर ने सफलता हासिल की है. उन्हें इस परीक्षा में 89वीं रैंक आयी है. इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है. अनिमेष प्रधान को दूसरी रैंक, डोनुरु अनन्या रेड्डी को तीसरी रैंक, पी के सिद्धार्थ रामकुमार को चौथी रैंक व पांचवी रैंक रुहानी को आयी है.

*स्वाति शर्मा को 17वीं रैंक*

यूपीएससी की परीक्षा में झारखंड की एक और बिटिया ने सफलता हासिल की है. कालिका नगर मानगोवासी पूर्व थल सैनिक (सीएमपी) संजय शर्मा की पुत्री स्वाति शर्मा को 17वीं रैंक आयी है. यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया 17वां रैंक लानेवाली स्वाति शर्मा ने बताया कि पिता सेना में थे, इसलिए आरंभिक पढ़ाई देश के कई हिस्सों में हुई. स्वाति ने मैट्रिक की परीक्षा आर्मी सैकेंडरी स्कूल कोलकाता से पास की. इसके बाद 12वीं की पढ़ाई उन्होंने साकची स्थित टैगोर एकेडमी से पूरी की. इसके बाद 2019 में उन्होंने बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज से पॉलेटिकल साइंस में एमए किया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *