• Mon. Feb 16th, 2026

राजकमल के ऋतुराज तिवारी शतरंज प्रतियोगिता के उपविजेता

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 16, 2024

राजकमल में 35वां धनबाद जिला शतरंज प्रतियोगिता 2024 का आयोजन

धनबाद जिला शतरंज संघ द्वारा दिनांक 12-14 अप्रैल न्यू मार्केट बैंक मोड़ धनबाद में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद के नवीं कक्षा के विद्यार्थी ऋतुराज तिवारी ने 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतियोगिता में उपविजेता बने। विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने कहा कि शतरंज प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर ऋतुराज ने परिवार के साथ विद्यालय का भी मान बढ़ाया है ।उप प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि भैया ऋतुराज से अन्य छात्रों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस सफलता पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया ,अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सह सचिव दीपक रूईया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार, शारीरिक शिक्षक आलोक चौधरी ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *