• Mon. Feb 16th, 2026

अष्टमी पूजा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, माता के जयकारों के साथ गुंजा क्षेत्र

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 16, 2024

 

दारू (हजारीबाग): चैत्र नवरात्रि में जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। साधक दिन भर उपवास कर रात्रि में आरती-अर्चना के बाद फलाहार करते हैं। मेरू, रामदेव खरिका, हरली के दुर्गा मंडप में षष्ठी के दिन मां दुर्गा का पट खुलते ही मां के अलौकिक दर्शन पाने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी। पूरा क्षेत्र भक्तिमय एवं माता के जयकारों के साथ गुंजयमान हो गया। वही अष्टमी के दिन सुबह से ही श्रद्धालु अष्टमी पूजा करते उत्साहित नजर आए। शाम 4:17 बजे के बाद से संधि बलि को लेकर भक्तों की लंबी कतार लगी रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *