
केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी : एनटीपीसी के केरेडारी कोल माइंस और चट्टी बरियातू कोल माइंस से उड़ते धूल कण प्रदूषण से बड़ी आबादी त्रस्त है! क्षेत्र में बढ़ते तापमान और बढ़ती गर्मी के साथ गर्म हवाओं के झोंके के साथ उड़ते धूल कण से काबेद और बालेदेवारी समेत अन्य गांवों के लोग कोयले का धूल लू और प्रदूषण की दोहरी मार झेलने को विवश है! गर्म हवाओं के साथ कोयला के उड़ते धूल कण गर्दा लोगों के घरों तक पहुंच रहा है! लोगों की दैनिक दिनचर्या उड़ते धूल कण के साथ व्यतीत हो रहा है! पूरा क्षेत्र कोयला के गर्दा से धुआं धुआं दिखाई पड़ता है!

क्या कहते हैं संबंधित क्षेत्र के ग्रामीण :: इस संदर्भ में बालेदेवारी गांव के रामकुमार दुबे ने कहा कि बालेदेवरी काबेद पांडू समेत अन्य कई गांव के लोगों का केरेडारी प्रखंड मुख्यालय आने जाने का मुख्य रास्ता बालेदेवरी काबेद पगार मुख्य सड़क है! पगार काबेद मुख्य सड़क के सटे हुए एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस का सीएचपी क्रेशर बनाया गया है उक्त क्रेशर के उड़ते धूल कण प्रदूषण को झेलते हुए प्रखंड मुख्यालय समेत अन्य स्थलों पर आना जाना होता है! सीएचपी क्रेशर के उड़ते धूल कण के प्रकोप से लोग बीमार हो जा रहे हैं! कोयले की उड़ते धूल कण प्रदूषण को रोकने के लिए पूर्व में ग्रीन प्रदा लगाया गया था जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है! कोयले की गर्दा रोकने के लिए उक्त सड़क पर पानी का छिड़काव प्रबंधन द्वारा नही किया जाता है! ना ही कोयले की उड़ते प्रदूषण को रोकने के लिए कारगार व्यवस्था किया गया है!
सुबोध दुबे बलराम दुबे समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पहले एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस के उड़ते धूल कण प्रदूषण से पीड़ित थे अब एनटीपीसी के केरेडारी कोल माइंस के गर्दा और केरेडारी कोल माइंस से हो रहे कोयले की ढुलाई से उड़ रहे गर्दा से प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहे हैं! दोनो तरफ से माइंस हो जाने से पानी की भी बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है! गांव के कुआं तालाब नदी नाला सुख चुके हैं सीएसआर मद से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी नही किया गया है! लोग धूल कण प्रदूषण और सुध पानी की समस्याओं से जूझ रहे हैं! एनटी पीसी जीएम एजीएम समेत प्रबंधन को कई बार गुहार लगा चुके हैं पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है!
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
