• Thu. Apr 2nd, 2026

सिन्दुरपूर में चड़क पूजा के मौके पर महिलाओं ने निकाला धूना वाण

Antarkatha Desk's avatar

ByAntarkatha Desk

Apr 13, 2024

एस कुमार / झरिया

crescent ad

बलियापुर– सिंदूरपुर, चौकटांड़, घड़बड़, कुसमाटांड़ बाघमारा सहित दर्जनों गांव में चड़क पूजा की धूम रही। शुक्रवार को शिव भक्त दिनभर उपवास कर तालाबों व नदी में स्नान कर शरीर के विभिन्न अंगों में काटा गुदवा कर भगवान शिव व माता पार्वती को खून का अर्ध दिया। इसके अलावा महिलाएं भी तालाब व जोड़ियां से अपने माथे पर धूना वाण लेकर मंदिरों का परिक्रमा कर मन्नतें मांगे। इस दौरान शिव भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती के जयकारे लगा रहे थे। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। वही रात को विभिन्न जगह में झारखंडी संस्कृति से जुड़े छौऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिंदूरपुर में बंगाल के महिला टीमों ने छौऊ नृत्य के माध्यम से समा बांधा। छौऊ नृत्य शुक्रवार देर रात को शुरू हुआ जो शनिवार दिन तक चला। वही चड़क पूजा को ले कमेटी के अध्यक्ष देवाशीष पांडेय, सचिव आदित्य मुखर्जी, कौषाध्यक्ष किशोर रजक के अलावे सादल रजवार, काली कुंंभकार, राजू रजक, रोहन रजवार, राजकुमार रजक, जगदीश रजक, आकाश रजक, दयाशंकर प्रमाणिक, दीपक रजक सहित अन्य कमेटी के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *