• Thu. Apr 9th, 2026

हेमंत सोरेन ने सीएम चम्पई सोरेन को भेजा संदेश,जेएमएम दलबदल कर आये किसी भी नेता को ना दें टिकट, सीट शेयरिंग का दिया फार्मूला,जेएमएम 7, कांग्रेस 5,राजद 1भाकपा 1 सीटों से लड़ेगी चुनाव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 3, 2024
crescent ad

 

 

 

झारखंड डेस्क

हेमंत सोरेन ने जेल से टिकट बंटवारे को लेकर चंपई सोरेन को भेजवाया संदेश, झामुमों के उम्मीदवार ऐलान के पहले इस मैसेज से कईयों की टेंशन बढ़ी

 

झारखंड में NDA ने सभी 14 लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है, लेकिन INDIA गठबंधन ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले है। हालांकि कांग्रेस ने तीन और माले ने 1 सीट के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, लेकिन झामुमो ने अभी तक टिकट को लेकर सस्पेंस बनाये रखा है।

 

झामुमो में टिकट को लेकर अभी सुगबुगाहट जारी है। चर्चा है कि हेमंत सोरेन दुमका से स्यंव चुनाव लड़कर सोरेन परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। अगर ऐसा होता है, तो वहां उनका मुकाबला सीधे अपनी भाभी सीता सोरेन से होगा।

 

इनसब के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी पदाधिकारियों खास कर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को संदेश भिजवाया है कि वैसे ही कार्यकर्ता को टिकट दिया जाय जो पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। ना तो दलबदलू और ना ही किसी दूसरी पार्टी से बुलाकर किसी प्रत्याशी को टिकट दिया जाये।

 

गौरतलब है कि जमशेदपुर में भाजपा से एक नेता को लाकर टिकट देने की अफवाह उड़ी थी, जबकि उक्त नेता का पार्टी की जिला समिति ने कड़ा विरोध किया था। इसके बाद यह मामला हेमंत सोरेन के पास पहुंचा। तब उन्होंने स्पष्ट संदेश भिजवाया को आयातित नहीं, समर्पित नेताओं को ही दें टिकट।

 

आपको बता दें कि जमीन मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से ही सीट बंटवारा और मौजूदा राजनीति पर नजर रख रहे हैं। जेल के अंदर से उन्होंने संदेश भिजवाया है। चंपाई सोरेन को भिजवाए संदेश में पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट देने की बात है। झारखंड में चर्चा यही है कि जेएमएम 7 सीटों पर, कांग्रेस 5 सीटों पर, भाकपा एक सीट पर और राजद एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन, राजद ने चतरा और पलामू सीट पर दावेदारी कर रखी है। जिसे सीट शेयरिंग का पेंच फंस गया है।

 

इधर, कांग्रेस ने लोहरदगा से सुखदेव भगत, खूंटी से कालीचरण मुंडा व हजारीबाग से जेपी पटेल को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन झामुमो ने अभी तक पत्ता नहीं खोला है। चर्चा है कि झामुमो प्रदेश में राजमहल, दुमका, गिरिडीह, जमशेदपुर व सिंहभूम से उम्मीदवार खड़ा करेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *