• Fri. Mar 13th, 2026

जमीन पर रास्ता को लेकर दो पक्षों में मारपीट,तीन महिला घायल, पहुंचा रेफरल अस्पताल 

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 28, 2024

 

 

जमुई झाझा -: झाझा थानाक्षेत्र के बाराजोर गांव में जमीन पर रास्ता को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसमें कुल तीन महिला घायल हो गई। एक पक्ष से घायल महिला की पहचान जानकी देवी और उसकी बहु निमा देवी तथा दूसरे पक्ष से घायल की पहचान मीना देवी के रूप में हुई है। डायल 112 की पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके स्थल पर पहुंचकर घायल तीनों महिलाओं को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल झाझा पहुंचाया, जहां चिकित्सक के द्वारा घायल महिलाओं का इलाज किया गया। घायल जानकी देवी ने दूसरे पक्ष पर बकरी के विवाद पर मारपीट करने की बात की तो दूसरे पक्ष से घायल महिला ने रास्ता को लेकर विवाद होने पर मारपीट की बात की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *