• Thu. Oct 8th, 2026

दुर्गा पूजा के दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी,

admin's avatar

Byadmin

Oct 8, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

लोयाबाद। दुर्गा पूजा 2026 का त्योहार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांति एवं शौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर गुरुवार को लोयाबाद थाना प्रांगण में शांति समिति की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे शांति समिति पुलिस जन सहयोग समिति के सदस्य एवं गणमान्य व्यक्तिगण उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने किया। जबकि संचालन सुनील पांडेय ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा से सबंधित सभी ने बारीकी से अपने अपने क्षेत्र का सुझाव को थाना प्रभारी के समक्ष रखा वहीं बैठक मे आए अतिथियों का स्वागत करते हुए थाना प्रभारी ने सभी को अस्वस्थ किये। और सभी की बातो को ध्यान मे रखते हुए बताया की दुर्गा पूजा का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं इस दौरान थाना क्षेत्र में शराबियों एवं मनचलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा के दृश्टिकोण से विसर्जन जुलूस तक पुलिस बल तैनात रहेगी। और हुड़दगिओं पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही माननीय उच्च न्यायालय का निर्देश का पालन करते हुए डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगी। डीजे बजाते पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई होगी जिसमें किसी की कोई पहल पैरवी नही सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि भीड़ भाड़ वाले पूजा स्थलों में लोग बाइक लेकर प्रवेश नही करेंगे। दशहरा का पर्व को धूमधाम और शांति पूर्वक मनाएं। पूजा में मिठाई खिलौने वगैरह की दुकान पंडालो से दूर रहेंगे। तथा पूजा समिति के लोग अपने अपने पूजा पंडाल मे सीसीटीवी कैमरा लगाए और अफवाह पर ध्यान न दें यदि कोई ऐसा करता है तों इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें लोयाबाद पुलिस आपकी सेवा में 24 घण्टे तत्यपर रहेगी मौके पर सुनील पांडेय,बीएन पांडेय,मो0 निसार,राजेन्द्र प्रसाद,जयप्रकाश पांडेय,बिजेंद्र पासवान,कृपा शंकर सिंह,मन्नू सिंह,मो0 अनवर,बिनोद महतो,जहांगीर,बैजू विश्वकर्मा,मो0 आजाद अंसारी,शंभु नाथ,श्याम चंद्रा,असलम अंसारी,विक्की रवानी,दिनेश रवानी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *