• Thu. Oct 8th, 2026

Adityapur : मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन के निधन पर इसरो ने जताया शोक

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 8, 2026
crescent ad
आदित्यपुर (का.प्र.)। इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
इसरो के अध्यक्ष रुपेश कतरियार ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन से पूरा झारखंड स्तब्ध और गमगीन है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के अंतराल में ही माता-पिता दोनों का निधन होना बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति है।
एक झारखंडी एवं झारखंड आंदोलनकारी होने के नाते इस परिवार के साथ उनका भावनात्मक लगाव रहा है।
उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन के निधन से झारखंड ने एक संवेदनशील और संघर्षशील परिवार की महत्वपूर्ण सदस्य को खो दिया है। इस दुख की घड़ी में इसरो परिवार एवं समस्त लघु उद्यमी परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *